फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में अधेड़ की मौत, 11 लोग घायल

Fri, 01 Jul 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /इटावा
विज्ञापन
accident - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
इटावा। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कचौरा रोड पर संगावली गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में 11 लोग  घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोई बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन


कचौरा रोड पर संगावली  गांव के पास सारंगपुरा निवासी उम्मेद सिंह (50) को बुधवार की रात लगभग नौ बजे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में उम्मेद की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, बकेवर थाना क्षेत्र के हाईवे पर परसूपुरा गांव के पास लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार विवेक निवासी मुकटपुरा थाना बकेवर व उसकी  मां जावित्री देवी, बहन शिवा निवासी खड़कौली व चार माह का भांजा मिस्टी घायल हो गए।
विज्ञापन


उधर, कचौरा रोड पर नगला बाबा  गांव के पास बाइक व साइकिल की भिड़ंत में राम बेटी निवासी नगला जोरे थाना नगला खंगर फिरोजाबाद , कृष्ण कांत निवासी शास्त्री नगर भिंड व उसकी मां सुशीला एवं भारत सिंह निवासी नगला खरगोली थाना सिविल लाइंस घायल हो गए।

उधर, जसवंतनगर थाना क्षेत्र के गांव भतौरा के पास बाइकों की भिड़ंत में राम दुलारे निवासी जगसौरा घायल हो गए। शहर के पुलिस लाइन तिराहे के पास बाइक व ऑटो की भिड़ंत में बाइक सवार भोलू निवासी कांशीराम कॉलोनी घायल हो गया। सभी घायलों को  जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोई भी बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें