फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: महिलाओं समेत आठ को भेजा जेल, बयान दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल। पिलखर के पास होटल राज पैलेस में देह व्यापार का खुलासा होने के बाद पकड़े गए छह युवकों व दो युवतियों को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया। इससे पहले युवतियों के मजिस्ट्रियल बयान हुए जिसमें उन्होंने देह व्यापार की बात कबूली थी।
विज्ञापन


इकदिल क्षेत्र में शनिवार की देर रात होटल के बाहर नशे में धुत युवकों की हरकतों से विवाद हो गया था। पुलिस हरकत में आई और मौके पर दबिश दी। पुलिस की इस कार्रवाई से खलबली मच गई। कुछ मौके से भाग गए। होटल में देह व्यापार होने के साक्ष्य मिले। कमरों में पश्चिम बंगाल के वर्धमान की रहने वालीं युवतियां थीं। इसके अलावा अन्य युवक भी वहां मिले।
पुलिस ने दो युवतियों व छह युवकों को गिरफ्तार कर लिया। दो युवतियों को वन स्टॉप सेंटर पर रखा गया था। उनके मजिस्ट्रियल बयान के बाद उन्हें भी जेल भेज दिया गया। सीओ सिटी अभय नारायण राय व एसएचओ विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि शहर कोतवाली के करनपुरा निवासी अंकुर शर्मा, निपेंद्र कुमार, सोहिल, फ्रेंड्स कॉलोनी के कुनेरा गांव निवासी अनुज यादव, राहुल, दीपेंद्र व दो युवतियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें