फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा सफारी पार्क के आठ शेरों के सैंपल बरेली भेजे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। हैदराबाद में आठ शेरों में कोरोना संक्रमण मिलने के बाद इटावा सफारी पार्क प्रशासन भी सतर्क हो गया है। कोरोना की जांच के लिए आठ शेरों के सैंपल गुरुवार को इंडियन वेटनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (आरवीआरआई) बरेली भेजे गए हैं।
विज्ञापन

इटावा सफारी पार्क में इस समय 18 शेर-शेरनी हैं। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने सफारी प्रशासन को सभी शेर शेरनी की कोरोना जांच के लिए सैंपल इंडियन वेटनरी रिसर्च सेंटर भेजने के निर्देश दिए थे। इस पर गुरुवार को पशु चिकित्सकों ने सफारी पार्क के आठ शेरों का सैंपल लेकर आरवीआरआई भेजा दिया है।
सफारी पार्क के सूत्रों के अनुसार जरूरत होने पर और शेरों के सैंपल भी जांच के लिए बरेली भेजे जाएंगे। लॉकडाउन में इटावा सफारी में 10 मई तक बंद है। शेरों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। टहलने के लिए शेरों को छोटे बाड़े में ही निकाला जा रहा है। कर्मचारी को भी आरटीपीसीआर जांच के बाद ही शेरों व अन्य जानवरों के पास जाने की अनुमति है।
विज्ञापन

जानवरों के पास जाने वाले कर्मचारियों को पीपीई किट पहनना भी जरूरी कर दिया गया है। इटावा सफारी पार्क में शेरों के अलावा आठ तेंदुए, तीन भालू, 13 सांभर, 45 हिरन और 75 एंटीलोप हैं। इन जानवरों को लेकर भी सतर्कता बरती जा रही है।
सफारी में दो शेर बीमार
जिले में स्थित सफारी पार्क के दो शेरों के बीमार होने का मामला सामने आया है। सूत्रों का कहना है कि दोनों शेरों का इलाज सफारी पार्क के पशु चिकित्सालय मेें चल रहा है। उनको ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा है। हालांकि, सफारी पार्क प्रशासन इस बारे में कुछ नहीं बता रहा है। सूत्रों के मुताबिक शेरनी गौरी व शेरनी जेसिका को बीमार होने पर सफारी पार्क के पशु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों को लगातार निगरानी करने के लिए कहा गया है। एक शेर के कोरोना संक्रमित होने की बात कही जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि सफारी पार्क प्रशासन ने नहीं की है। अफसरों का कहना है कि आठ शेरों के सैंपल जांच के लिए बरेली भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने पर कुछ पता चल सकेगा।
वर्जन
कोरोना को लेकर सफारी पार्क में सतर्कता बरती जा रही है। गुरुवार को आठ शेरों के सैंपल आईवीआरआई बरेली को भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -केके सिंह, निदेशक, इटावा सफारी पार्क
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें