फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: खुलेंगे आठ एग्रीजंक्शन, किसानों को मिलेंगी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कृषि में प्रशिक्षित युवाओं की सेवाओं का उपयोग किसान हित में करने के लिए प्रदेश सरकार ने एग्रीजंक्शन (प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलंबन) योजना संचालित की है। इसके तहत किसानों को उनके फसल उत्पादों के लिए कृषि केंद्र (एग्री जंक्शन) के बैनर तले समस्त सुविधाएं वनस्टाप शॉप के माध्यम से कृषि स्नातक उपलब्ध कराएंगे। साथ ही बेरोजगार कृषि स्नातकों को रोजगार का अवसर प्राप्त हो सकेगा। योजना के तहत जिले में आठ एग्री जंक्शन केंद्रों की स्थापना की जाएगी जिसमें शहरी क्षेत्र में दो व ग्रामीण क्षेत्र में छह एग्री जंक्शन केंद्रों की स्थापना होगी।
विज्ञापन




यह जानकारी देते हुए उप कृषि निदेशक आरएन सिंह ने बताया कि इन केंद्रों पर प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन योजना के तहत किसानों को कई सुविधाएं मिलेंगी। इनमें उच्च गुणवत्ता के बीज, उर्वरक, जैव उर्वरक, माइक्रोन्यूट्रिएंट्स, वर्मी कम्पोस्ट, कीटनाशक व जैव कीटनाशकों सहित सभी कृषि निवेशों की आपूर्ति, लघु कृषि यंत्रों को किराये पर उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था, नई तकनीकी की जानकारी, मृदा स्वास्थ्य कार्ड पर संस्तुत उर्वरक एवं खाद की संतुलित मात्रा के बारे में किसानों को बताया जाएगा।
इसके साथ ही कृषि उद्यमियों को कृषि व्यवसाय गतिविधियों के लिए लाइसेंस प्राप्त करने में सहायता व लाइसेंस फीस के व्यय की प्रतिपूर्ति विभाग करेगा। बैंकों से ऋण प्राप्त करने में सहायता व 7.5 प्रतिशत की दर से ब्याज अनुदान की व्यवस्था रहेगी। यह अनुदान बैंक की बैंक एंडेड सब्सिडी के रूप में रखा जाएगा जो वर्ष की समाप्ति पर ऋण के खाते में क्रेडिट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

एक वर्ष तक के लिए परिसर किराये के 50 प्रतिशत की धनराशि व स्वतंत्र कृषि केंद्र व्यवसाय की स्थापना के लिए कृषि व्यवसायियों को प्रशिक्षण प्रदान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि एग्रीजंक्शन के लिए जिले के कृषि स्नातक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें