इटावा। इटावा महोत्सव में सोमवार को महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मिसेज इटावा 2022 का खिताब नेहा दीक्षित ने जीता।
मिसेज इटावा में प्रथम रनरअप रति सिंह चौहान, सेकेंड रनरअप राखी व थर्ड रनर अप अपर्णा द्विवेदी रहीं। मिसेज इटावा प्रतियोगिता में प्रीति छावड़ा, साक्षी, पूजा चौबे, व तान्या ने जज की भूमिका निभाई। विजेताओं को कार्यक्रम संयोजक संगीता गौर व स्वाति गौर ने पुरस्कार के चेक, ट्रॉफी और ताज पहनाकर सम्मानित किया।
दोपहर में महोत्सव पंडाल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। माला मखाना प्रतियोगिता के मध्य वर्ग में प्रियंका ने प्रथम व कशिश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मुस्कान यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में उमा वाजपेई ने प्रथम, शालिनी अग्रवाल ने द्वितीय, ममता साहू व अंजलि गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कलश सज्जा में तान्या सोनी व आयुषी सिंह ने प्रथम स्थान, आराध्या राय ने द्वितीय, वंदना कुशवाहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में सीलम ने प्रथम, विनीता सक्सेना ने द्वितीय व राखी सक्सेना ने तृतीय स्थान प्राप्त किय्रा।
सिलाई, बुनाई, कढ़ाई प्रतियोगिता में तंजीला व सुमेरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि दिव्या दुबे दूसरे स्थान पर रही। वरिष्ठ वर्ग में नीलम सक्सेना ने प्रथम, सोनम भदौरिया ने द्वितीय व मंजू शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में हुजेफा ने प्रथम, आदिती यादव व राधिका सक्सेना ने द्वितीय, सानिया खान व दृष्टि सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में मोनिका अग्रवाल तृतीय स्थान पर रही।
लेखन प्रतियोगिता में तनुषा भदौरिया ने प्रथम, आकांक्षा यादव ने द्वितीय, दीप्ति चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में पूजा ने प्रथम व दीपिका सक्सेना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आर्ट प्रतियोगिता में सानिया ने प्रथम, सुकीर्ति शाक्य व वैदेही ने द्वितीय, अनुष्का व शिवांगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में वंदना ने प्रथम, वर्षा चक्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
भूमि सज्जा प्रतियोगिता में देवांशी साहू ने प्रथम, अर्चना मेमोरियल ने द्वितीय व तनुष्का यादव व वैशाली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन शालिनी, अर्पित व कृष्णा ने किया।
मटकी रेस में श्वेता विजयी, रंजना व कुमकुम बनीं मास्टर सेफ
इटावा। महिला सम्मेलन के दौरान मटकी रेस प्रतियोगिता में श्वेता शुक्ला ने प्रथम, रिया यादव ने द्वितीय व नैंसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में राधा शर्मा ने प्रथम व सरिता शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मास्टर सेफ प्रतियोगिता में रंजना सक्सेना ने प्रथम, प्रभा चौहान ने द्वितीय, नीलम त्रिपाठी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में कुसुम ने प्रथम, दिव्या दुबे ने द्वितीय, सुकीर्ति शाक्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चावल चांद सितारे प्रतियोगिता में अंतरा यादव ने प्रथम, श्रेया राय व अग्रिमा भारती ने द्वितीय, कुमकुम व मानसी कुशवाहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में वीनू व शालिनी अग्रवाल ने प्रथम, सुकीर्ति शाक्य ने द्वितीय व स्वीटी मथुरिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
गायन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें शुभांगिनी यादव ने प्रथम, सुकीर्ति शाक्य व शिवांगी भारद्वाज ने द्वितीय, हिमांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में बिंदिया चतुर्वेदी ने प्रथम, मंजू शर्मा व पुष्पा देवी ने द्वितीय व दीपिका सक्सेना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में रौनक ने प्रथम, विनीता ने द्वितीय, कशिश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में वर्षा चक ने प्रथम, लीना सिंह चौहान ने द्वितीय, सीमा गुप्ता व रीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।