फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर नजर आया कोरोना का असर

विज्ञापन
फोटो संख्या 19 भाजपा विधायक सरिता भदौरिया ने रामशरन गुप्ता को राखी बांधी - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण का असर सोमवार को रक्षाबंधन के त्योहार पर स्पष्ट रूप से देखने को मिला। सड़कों पर आवाजाही कम रही।
विज्ञापन

बहनों ने सुबह शुभ मुहूर्त में भाइयों के माथे पर रोली और चावल का तिलक लगाया। कलाई पर राखी बांधकर मिठाई खिलाई।
भाई से सदैव अपनी रक्षा करने का वचन लिया। बदले में भाइयों ने बहनों को कोई न कोई उपहार प्रदान किया। खुशी के इस मौके को यादगार बनाने की लिए मोबाइल से फोटो शूट किया।
रक्षाबंधन की वजह से मिठाई की दुकान छोड़ सभी दुकानें बंद ही रहीं। खरीदारी करते समय लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दिखाई दिए। कहीं पर महिलाएं तो कहीं पर पुरुष मिठाई खरीद रहे थे।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए रक्षा बंधन पर रोडवेज बस में फ्री यात्रा करने की 24घंटे की छूट मिलने के बावजूद महिलाओं में फ्री यात्रा करने को लेकर पिछले दो साल की अपेक्षा ज्यादा उत्साह देखने को नहीं मिला।
यही वजह रही की बसें तो खूब रहीं, लेकिन से सवारियां नदारद रहीं। शाम चार बजे तक बस अड्डे से थर्मल स्क्रीनिंग कराकर जानेवाले यात्रियों की संख्या 150 रही। इससे साफ जाहिर होता है कि बहनों ने कोरोना के बढ़ते केस की वजह से बस की फ्री यात्रा करने से परहेज ही किया।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर जिला जेल में हर बार बहनों की उमड़ने वाली भीड़ इस बार देखने को नहीं मिली। लिहाजा जेल परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। अन्यथा जेल परिसर में महिलाओं की इतनी ज्यादा भीड़ हो जाती थी कि संभालना मुश्किल हो जाता था।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं विधायक शिवपाल सिंह यादव ने फ्रेंड्स कालोनी पहुंचकर बड़ी बहन कमला देवी से राखी बंधवाई।
इस मौके पर कुछ देर तक घर मे रुककर वार्तालाप की। वहीं भाजपा विधायक सरिता भदौरिया ने वैश्य एकता परिषद के रामशरन गुप्ता को राखी बांधी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें