फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के टॉपर ने हासिल किए सर्वाधिक 98.6 प्रतिशत अंक

विज्ञापन
मां को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद लेता सेंट मेरी का छात्र आयुष पाल - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। सीबीएसई 10वीं का परिणाम बुुधवार को घोषित हुआ। 98.6 प्रतिशत अंक के साथ सेंट मेरी के आयुष पाल ने जिला टॉप किया। 98.4 प्रतिशत अंकों के साथ इसी स्कूल की माही अग्निहोत्री दूसरे और 98 प्रतिशत अंकों के साथ आर्यन यादव तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

परिणाम की उम्मीद लगाए बैठे छात्र-छात्राओं में इस बार कोरोना महामारी के कारण उल्लास न मना पाने का मलाल भी रहा। परीक्षा परिणामों में टॉप थ्री सेंट मेरी इंटर कॉलेज के रहे। चौथा स्थान संत विवेकानंद सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल को मिला। इसके अलावा केंद्रीय विद्यालय ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। विद्यालयों में इस बार बच्चों को नहीं बुलाया जा सका। सिर्फ चुनिंदा या टॉपर ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बुलाए गए। अधिकतर बच्चों ने अपने घरों पर रहते हुए मोबाइल फोन के जरिये अपने साथियों के हाल चाल जाने।
सेंट मेरी इंटर कॉलेज के आयुष पाल ने 98.6 प्रतिशत अंक पाकर टॉपर बने। स्कूल की मेधावी छात्रा माही अग्निहोत्री 98.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर व आर्यन यादव 98 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। सेंट मेरी स्कूल के 27 बच्चों ने 95 प्रतिशत और इससे अधिक अंक प्राप्त कर श्रेष्ठता सिद्ध की। कुल 98 बच्चों ने 90 प्रतिशत और इससे अधिक अंक लाकर सेंट मेरी कॉलेज का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

सेंट मेरी इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल फादर जोबी जोसेफ ने सभी टॉपर्स को मेडल व बुके देकर सम्मानित किया। खुशी वाजपेयी व मान्या श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इस मौके पर प्रबंधक फादर बिन्सन, वाइस प्रिंसिपल सिस्टर नव्या, हेड मिस्ट्रेस सिस्टर मरली सहित सेंट मेरी परिवार ने मेधावियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें