फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाथ हुए बच्चों की शिक्षा का खर्चा उठाएगी ब्राह्मण महासभा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कोरोना महामारी में ब्राह्मण समाज के जिन बच्चों ने अपने माता-पिता को खोया है। उनकी पहचान अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन

ऐसे बच्चों को महासभा की ओर से स्नातक की शिक्षा का खर्च कापी-किताबों सहित दिया जाएगा। यह बात महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय तिवारी एडवोकेट ने मंगलवार को विश्व ब्राह्मण दिवस पर महासभा के जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कही।
उन्होंने भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वह देश के ब्राह्मणों को एकजुट करने के लिए प्रयासरत हैं।
समाज की किसी भी समस्या में हम सबसे पहले खड़े होते हैं। महासभा के राष्ट्रीय महासचिव उपेंद्र चतुर्वेदी ने कहा समाज की किसी भी समस्या के लिए हम साथ खड़े हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों दिबियापुर के ग्राम जमुहां में ब्राह्मण समाज जो प्रताड़ित किया गया था, उसमें भी हमारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वह जमुहां गांव गए थे और पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुलझाया था।
विज्ञापन

कार्यक्रम में गौरव चौधरी, विक्रांत चौधरी, अंकित दुबे, संजीव दुबे, संजीव दीक्षित, अंकित चतुर्वेदी, दीपक चतुर्वेदी, चितभवन के पूर्व प्रधान, जिलाध्यक्ष मनोज कुमार त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें