फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण गुणवत्ता में सुधार को बीआरसी पर तैनात होंगे एआरपी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने को विषयों के विशेषज्ञ(एआरपी) तैनात किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हर ब्लाक एवं नगर क्षेत्र में 5-5 एआरपी(असिस्टेंट रिसोर्स परसन) तैनात होंगे। इनका काम विद्यालयों में शिक्षण की गुणवत्ता सुधारने के लिए विद्यालय स्तर पर शिक्षकों को तैयार करना होगा। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में आने वाली नई तकनीके बच्चों तक आसानी से पहुंच सकेंगी।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत प्रत्येक ब्लाक संसाधन केंद्र एवं नगर संसाधन केंद्र पर एआरपी रखे जाएंगे। प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पांच वर्ष का शिक्षण अनुभव रखने वाले शिक्षकों को ही एआरपी नियुक्त किया जाएगा। जिले के आठ ब्लाक एवं एक नगर क्षेत्र में कुल 45 एआरपी होंगे। इनको विषयवार आवंटन किया गया है। विशेषज्ञ हिंदी विद्यालय, विशेषज्ञ अंग्रेजी विषय, विशेषज्ञ विज्ञान विषय, विशेषज्ञ गणित विषय एवं विशेषज्ञ सामाजिक विज्ञान के नाम से होगे। इसके लिए संबंधित विषय में स्नातक उपाधि के साथ अध्यापक प्रशिक्षण योग्यताधारी ही आवेदन करेंगे। शिक्षकों को 15 नवंबर तक बीएसए कार्यालय में अपना आवेदन जमा करना होगा। चयन को परीक्षा होगी। जिसमें 60 अंक की लिखित परीक्षा, 30 की माइक्रोटीचिंग एवं 10 अंक साक्षात्कार के होंगे। लिखित परीक्षा में 60 प्रतिशत या अधिक अंक वालो को माइक्रो टीचिंग के लिए क्वालीफाई माना जाएगा। इसी प्रकार माइक्रो टीचिंग में 60 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने पर साक्षात्कार होगा। शिक्षण अनुभव की गणना 1 नवंबर के आधार से की जाएगी।
बीएसए अजय कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर एआरपी के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चयन प्रक्रिया पूरी होते ही एआरपी ब्लाक संसाधन केंद्रों पर अपना काम शुरू कर सकेंगे। इससे निश्चित ही शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें