फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-स्टांपिंग व्यवस्था लागू होने से स्टांप वैंडर्र्स परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। प्रदेश में ई-स्टांपिंग व्यवस्था लागू करने की जिम्मेदारी स्टॉक होल्डिंग कारपोरेशन को दिए जाने से परेशान स्टांप वेंडर्स एसोसिएशन ने महानिरीक्षक निंबधन लखनऊ को संबोधित नौ सूत्री मांग पत्र शनिवार को सहायक महानिरीक्षक निबंधन को सौंपा।
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष इफ्तिखार मिर्जा ने बताया कि कार्पोरशन के अधिकारी जिला स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से प्रदेश में कार्यरत स्टांप वेंडर्स की एसीसी बनाने के लिए कार्यवाही फार्म भरवाने की कोशिश कर रहे हैं, वेंडरों की मांग है कि स्टॉक होल्डिंग कार्पोरेशन कंपनी के एग्रीमेंट फार्म को हिंदी में लाया जाए। स्टांप वेंडर्स को बैठने व बिजली कनेक्शन व उसकी पूरी सुरक्षा दिए जाने, ई-स्टांपिंग के साथ-साथ चिकित्सकीय स्टांप बिक्री को समानांतर रखे जाने, स्टॉक होल्ंिडग कार्पोरेशन कंपनी एसीसी नियुक्त न करके, एसीसी नियुक्त केवल स्टांप नियमावली में पंजीकृत स्टांप विक्रेता ही नियुक्त कर स्टांप वेंडरों का सहयोग प्राप्त करें।
ज्ञापन देने के समय सत्य प्रकाश, शिव कुमार राठौर, समरेश कुमार यादव, अशोक कुमार, प्रताप बाबू दीक्षित, राम गोपाल, अवधेश कुमार, सूरज नारायण, निशांत तोमर, हरिओम, धीरेंद्र, शरद कुमार, सरमन कुमार, विवेक सिंह, शैलेश यादव, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें