बकेबर। बाइक से जनता इंटर काॅलेज में हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं को ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। बुधवार को हुई इस दुर्घटना में छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों ने छात्राओं को कस्बे के 50 शैया अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद छात्राओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
गांव बिजौली निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उनकी बेटी बैष्णवी अपनी सहेली सलौनी पुत्री बृजेन्द्र सिंह के साथ बाइक से परीक्षा देने के लिए बकेवर जा रही थी। जैसे ही वह आगरा-कानपुर नेशनल हाइवे पर गोमती पैट्रोल पंप के पास सर्विस रोड पर पहुंचीं तभी एक ई रिक्शा चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों छात्राएं गिर पड़ी। इस घटना में जहां बैष्णवी का हाथ टूट गया तो वहीं सलोनी के सिर में गम्भीर चोट आई हैं।