फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: गोदभराई के दौरान एंगल टूटने से पटिया गिरी, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। गोद भराई के दौरान छत में लगा एंगल टूटने से पटिया गिरने से अफरा तफरी मच गई। हादसे में दो महिलाओं समेत चार लोग चपेट में आकर घायल हो गए। नगला खरगजीत बाहरपुर में शुक्रवार देर शाम लगभग आठ बजे गांव निवासी भुवनेश की पुत्री की गोद भराई का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान पड़ोसी परिजन की एंगल पटिया की छत पर कई लोग चढ़ गए। भार अधिक होने से जर्जर एंगल टूट गया और पटिया की छत ढहने से खलबली मच गई। बताया गया कि छत ढहने से दो महिलाओं समेत चार लोगों चपेट में आकर मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल लोगो को आनन फानन में इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। उन्हें उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें