फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर ने किशोर को कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। चौबिया थानाक्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड चौराहे पर रविवार दोपहर किशोर को डंपर ने कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही किशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन

चौबिया थानाक्षेत्र के चौपला नवलपुरा निवासी महेश कुमार का बेटा मोहित (15) रविवार सुबह किसी काम से घर के बाहर गया था। दोपहर करीब एक बजे वह पैदल घर लौट रहा था। तभी एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड चौराहे पर मैनपुरी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने किशोर को टक्कर मार दी।
इससे वह सड़क पर गिर गया और डंपर किशोर को कुचलता हुआ निकल गया। ग्रामीणों ने पुलिस और परिजनों को हादसे की जानकारी दी। घटना को अंजाम देने वाले डंपर चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीण हंगामा करने लगे। कर्री चौकी प्रभारी नागेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को बताया कि डंपर को बसरेहर थाना पुलिस ने पकड़ लिया। इसके बाद वह शांत हुए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें