भरथना, इटावा। किसान सभा के प्रांतीय नेता मुकुट सिंह ने नगला गंगाधर, साम्हाें में आयोजित सभा में गांव-गांव में कमेटियां गठित कर संगठन को मजबूत करने की अपील की। मुकुट सिंह ने कहा कि सूखे से खेती घाटे का सौदा होती जा रही है।
अन्यायपूर्ण भूमि अधिग्रहण, बेरोजगारी, गरीबी से किसानो, खेत मजदूर, भूमिहीनों, सीमांत लघु व छोटे किसानों की पीड़ा असहनीय होती जा रही है। किसान सभा के जिलामंत्री संतोष शाक्य, उपाध्यक्ष शिवराम सिंह यादव, आपेन्द्र यादव, प्रधान साम्हौ अमर सिंह शाक्य, रामकिशोर त्रिपाठी बृजेंद्र दिवाकर बीडीसी, रामनरायण दोहरे बीडीसी, अनिल कुमार शर्मा, रामनरेश यादव, सुरेश चंद्र यादव, महाराज सिंह यादव, शरद यादव बीडीसी ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता बलराम सिंह यादव तथा संचालन रामदास यादव ने किया।