फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों की भिड़ंत में चालक की मौत

Mon, 10 Oct 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
सिंडौस के पास दुर्घटनाग्रस्त ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहसों थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंडौस के पास खड़े ट्रक में दूसरा ट्रक पीछे से जा भिड़ा। हादसे में दूसरे ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

फिरोजाबाद जिले के एका थानाक्षेत्र के गांव मधीपुरा निवासी ओमवीर सिंह (30) पुत्र वेद प्रकाश ट्रक चालक था। सोमवार सुबह वह ट्रक लेकर आ रहा था। सहसों थाना क्षेत्र के गांव सिडौस के पास उसका ट्रक पहले से खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ गया। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर लगने से चालक ओमवीर ट्रक की केबिन में फंस गया। इस बीच आगे वाले ट्रक का चालक भाग गया। आसपास के लोगाें ने इसकी सूचना सहसों पुलिस को दी। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची ओमवीर की मौत हो चुकी थी। ट्रक में फंसे चालक के शव को बाहर निकलवाया। उधर रोड पर ट्रक खड़े होने से जाम लग गया। पुलिस ने ट्रक को हटवाकर किनारे कराया। उसके बाद आवागमन चालू हो सका। एसओ सहसों अरुण कुमार ने बताया कि आगे वाले ट्रक को तलाश किया लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें