फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Sun, 22 Mar 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने श्रद्धाभाव से मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना की और मनौतियां मांगीं।
विज्ञापन


शहर स्थित सिद्धपीठ कालीवाहन मंदिर के साथ ही जसवंतनगर क्षेत्र के ब्रह्माणी देवी मंदिर एवं लखना कस्बा स्थित प्राचीन कालका देवी मंदिर में सुबह से लेकर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा। घरों में भी भक्तों ने विधि विधान से पूजा अर्चना की और कलश स्थापना करके व्रत रखा।

नवरात्र के पहले दिन सतानत धर्म प्रेमी देवी मां की भक्ति में लीन नजर आए। घर से लेकर मंदिरों में दिन भर पूजा अर्चना का दौर चला। भक्तों ने घरों में विधि विधान के साथ कलश स्थापना की। कुछ ने अखंड ज्योति भी जलाई। दिन भर उपवास रखा।
विज्ञापन


कई भक्तों ने नौ दिन के उपवास की शुरुआत की। अर्द्ध रात्रि से ही शहर स्थित सिद्धपीठ कालीवाहन मंदिर में पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। मंदिर में विराजमान देवी प्रतिमा के दर्शनों के लिए भक्तों की लंबी लाइनें लगी रहीं।

मंदिर परिसर में लगे मेले में भक्तों ने जमकर खरीददारी की। भक्तों की भीड़ से मंदिर परिसर खचाखच भरा रहा। मां के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज रहा था। देर रात तक भक्तों का तांता लगा रहा।

लखना कस्बा स्थित ऐतिहासिक कालका देवी मंदिर में भी भक्तों का दिन भर तांता लगा रहा। भक्तों ने विधि विधान से माता रानी की पूजा अर्चना कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। भीड़ के आगे मंदिर परिसर में जगह कम पड़ गई।

दिन भर मंदिर परिसर माता रानी के जयकारों से गूंजता रहा। मंदिर की ओर जाने वाले रास्तों पर दिन भर जाम की स्थिति रही। मंदिर परिसर में लगे मेेले में भक्तों ने खरीददारी भी की। जसवंतनगर क्षेत्र के ब्रह्माणी देवी मंदिर में भी माता रानी के दर्शनों के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


दूरदराज से आए भक्तों ने यहां श्रद्धाभाव के साथ मत्था टेका और मां की आराधना की। इसके साथ ही जिले के अन्य छोटे-बड़े देवी मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें