फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: शराब पी, खाना खाया, आराम करने के बाद खंगाला पूरा घर

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। घर पर अकेली रह रही महिला की शनिवार देर रात बदमाश ने हाथ-पैर बांधकर गला दबाकर हत्या कर दी। शराब पीकर खाना खाया और पूरे घर को खंगाल कर चार लाख की नकदी व लाखों के जेवर लूट लिए। पुलिस की जांच में सामने आया है कि बदमाश रात में घर में रहे लेकिन इसकी भनक पड़ोस के लोगों तक को नहीं लगी।
विज्ञापन

फ्रेंड्स काॅलोनी क्षेत्र के फर्रुखाबाद रोड पर नई मंडी के पास दुर्गा कालोनी निवासी मंजू देवी ने बताया कि जितेंद्र सिंह चौहान मूल रूप से ग्राम हरचंदपुर, किशनी मैनपुरी के रहने वाले हैं। जितेंद्र की पत्नी सविता तीन मंजिला मकान में अकेली रहती थीं। सविता की दो बेटियां अनुपम और आरती की शादी ग्वालियर में हुई है।
पति और पुत्र घर से दूर रहने की वजह से पड़ोसी ही उनके लिए हर वक्त हमदर्द की भूमिका में रहते थे। रविवार सुबह जब मंजू दूध लेकर घर पहुंचीं तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। घर के दरवाजे खुले हुए थे। एक कमरे में बिस्तर लगा हुआ था। खाने की प्लेट और शराब की टूटी बोतल पड़ी थी। नीचे तीनों कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। बदमाश ने रात में सविता की हत्या करके लूटपाट की लेकिन पड़ोसियों को भनक तक नहीं लगी। वहीं पुलिस ने आशंका जताई है कि घर के ताले टूटे नहीं मिले, इससे कोई पहचान वाले ने ही घटना को अंजाम दिया है। आरोपी रात में घर में ही था।
विज्ञापन


चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

चार दिन पहले ही सविता ने तीसरी मंजिल के जीने की दीवार पर प्लास्टर कराया था। पड़ोसी आशंका जता रहे हैं कि प्लास्टर करने आए लोग भी घटना को अंजाम दे सकते हैं। वहीं, खोजी कुत्ता घटनास्थल से होते हुए पूरे मोहल्ले में घूमकर मंडी रोड तक पहुंचा। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें