फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: काठमांडू में एजुकेशन समिट में शामिल होंगे डॉ. मनोज

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 10: डॉ. मनोज कुमार यादव
विज्ञापन

काठमांडू में एजुकेशन समिट में शामिल होंगे डॉ. मनोज

बकेवर। जनता कॉलेज के सहायक प्राध्यापक डॉ. मनोज कुमार यादव का चयन नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित होने वाले इंडो-नेपाल एजुकेशन समिट–2026 में प्रतिभाग के लिए हुआ है। इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. यादव विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह सम्मेलन शिक्षा, अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में भारत एवं नेपाल के बीच सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस मंच पर विभिन्न शिक्षाविद, वैज्ञानिक एवं शोधकर्ता अपने विचार एवं शोध प्रस्तुत करेंगे। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश किशोर त्रिपाठी ने डॉ. यादव को बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। कॉलेज प्रबंधकारिणी की सचिव मंजू मिश्रा, पूर्व सचिव अरविंद मिश्रा, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एम.पी. यादव, कृषि संकाय डीन डॉ. एके पांडे, विज्ञान संकाय डीन की डॉ. नलिनी शुक्ला, डॉ. पीके राजपूत ने भी उन्हें बधाई दी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें