बच्चों में लीडरशिप की भावना पैदा करने तथा जिम्मेदारियों को निभाने की क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से डीपीएस में हेड ब्वाय व हेड गर्ल चुनी गईं। इसमें वैभव राजपूत हेड ब्वाय और मधु सहानी हेड गर्ल चुनीं गईं।
इसके अलावा हाउस कैप्टन, स्पोर्ट्स कैप्टन आदि पदों पर भी बच्चों को नियुक्त किया गया। बुधवार को विद्यालय में अधिष्ठापन समारोह हुआ। इसमें विभिन्न पदों पर चुने गए बच्चों को शपथ दिलाई गई।
प्रिंसिपल भावना सिंह ने बच्चों को उनके पद की जिम्मेदारियों से अवगत कराया। एक पद के साथ उनको एक नई जिम्मेदारी का निर्वहन करना पड़ता है। इससे आने वाले समय में बच्चों में उनकी लीडरशिप और जिम्मेदारियों को निभाने के लिए परपक्वता आएगी।
कार्यक्रम में डीपीएस हेड ब्वाय, एवं डीपीएस हेड गर्ल के अलावा एमराल्ड हाउस के कैप्टन अत्यन्त राज व शाम्भवी पाठक, रूबी हाउस के कैप्टन वैभव पाठक व दीपिका सिंह, सफायर हाउस के कैप्टन जहिन व ग्रेसी यादव, टोपेज हाउस के कैप्टन नक्षत्र अग्निहात्री व चेष्टाश्री को भी शपथ दिलाई गई।
इसके अलावा हाउस कैप्टन, स्पोर्टस कैप्टन व हाउस प्रीफेक्ट को भी शपथ को दिलाई गई। संचालन ममता चौहान ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में रेहान अजीज, प्रभाकर सिंह, पूनम शर्मा, अभिनव शर्मा का सराहनीय योगदान रहा।