इटावा। मथुरा में हुई सीबीएसई ईस्ट जोन की जूडो प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी। खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण सहित 15 पदक हासिल किए हैं।
अंडर 11, 14, 17, 19 वर्ग की जूडो चैंपियनशिप तीन से छह दिसंबर तक मथुरा के बल्देव पब्लिक स्कूल में हुई थी। इसमें पटना व उत्तर प्रदेश से 1,500 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। डीपीएस के छात्र-छात्राओं ने इसमें बेहतर प्रदर्शन किया। साक्षी यादव, सौम्या दीक्षित, पलक, सिद्धार्थ व शिखा ने स्वर्ण, दिव्या शुक्ला, तनिष्क यादव ने रजत, देवांश यादव, हिमांशु, निखिल भदौरिया, आदित्य यादव, वैभव यादव, श्रुति चौहान, माधवी ने कांस्य पदक जीता। इन खिलाड़ियों ने 40 से 80 किलो भार वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बना ली। टीम का नेतृत्व कोच व विद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी रेहान अजीज ने किया। प्रधानाचार्य भावना सिंह, चेयरमैन डॉ. विवेक यादव व वाइस चेयरमैन डॉ. प्रीति यादव ने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।