फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पति समेत पांच पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

Sun, 09 Apr 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर। महिला की इलाज के दौरान मौत के मामले में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। उसने मौत से पहले वीडियो बनाकर उत्पीड़न की जानकारी दी थी।
विज्ञापन

विजय सिंह निवासी नगला धनरूआ थाना सौरीख जिला कन्नौज ने बताया कि उसने बहन पूनम की शादी 20 अक्तूबर 2021 को बसरेहर थानाक्षेत्र के गांव मलपुरा निवासी रजनीकांत से की थी। ससुराली तीन लाख रुपये मांगने लगे। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर ससुराल के लोगों ने 17 मार्च को बहन को कीटनाशक पिला दिया।
बसरेहर थाना प्रभारी बेचन सिंह ने बताया कि विजय सिंह ने पूनम को आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर छह अप्रैल को लखनऊ पीजीआई में भर्ती कराया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। तहरीर के आधार पर पूनम के पति रजनीकांत, सास ममता देवी, नंद प्रतीक्षा, ससुर वेद प्रकाश व जेठ कुंवरपाल निवासी मलपुरा थाना बसरेहर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें