फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाए नारे, चाइना का सामान जलाया

Sat, 08 Oct 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
बसरेहर में शहीद नितिन के सम्मान में श्रद्धांजलि यात्रा निकालते युवा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बसरेहर। कस्बा में बारामूला में आतंकवादी हमले में शहीद सैनिक नितिन यादव के सम्मान में शुक्रवार को श्रद्धांजलि यात्रा निकली गई। यात्रा में शामिल युवाओं ने  पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, सिने अभिनेता सलमान खान, ओमपूरी, संजय निरुपम आदि के चित्रों पर जूतों की माला पहनाकर मुंह काला कर रोड पर घुमाया। पाकिस्तान के खिलाफ  मुर्दाबाद के नारे लगाये।
विज्ञापन


 युवाओं ने चाइना मेड  सामान के भी बहिष्कार कर जलाया। युवाओं का एक ही नारा था न आटा चाहिए न दाल चाहिए, पाकिस्तान के हर कोने में सन्नाटा चाहिए। श्रद्धांजलि यात्रा में युवाओं व कस्बे के गणमान्य व्यक्तियों ने यात्रा में हिस्सा लिया। कहा कि नितिन का बलिदान, याद रखेगा हर जवान।  श्रद्धांजलि यात्रा बसरेहर में बरेली इटावा रोड पर गोपाल मंदिर से चल कर बसरेहर थाने तक गयी।

किल्ली तिराहा पर आकर युवाओं ने पाकिस्तान का पुतला व झंडा जलाया । भारत माता  की जय के नारे लगाये। उधर, किसान सभा ने जिला कार्यालय में आयोजित शोक सभा में श्रद्धांजलि दी। जिसमें प्रांतीय कोषाध्यक्ष मुकुट सिंह, रामप्रकाश पोरवाल, संतोष शाक्य, रामवरन यादव, संतोष राजपूत, अमर सिंह शाक्य , प्रेमशंकर यादव , बृजेन्द्र भदौरिया, पंचम सिंह यादव, विश्राम सिंह यादव, विशम्भरनाथ वर्मा, किसन पोरवाल, अशोक दोहर, छविमोहन शुक्ला, नरेन्द्र शाक्य, नाथूराम यादव आदि ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें