आरपीएफ कानपुर डाग स्क्वायड की टीम बुधवार को इटावा पहुंची और रेलवे स्टेशन पर संदिग्धों से पूछताछ की। प्रशिक्षित कुत्ते रियो ने भी टीम के साथ स्टेशन के चप्पे-चप्पे को खंगाला।
आरपीएफ डाग स्क्वायड के विष्णु यादव, कांस्टेबल आशीष कुमार और प्रशिक्षित कुत्ता रियो इटावा रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने एसआई रमेश चंद्र के नेतृत्व वाली टीम के साथ स्टेशन पर सुरक्षा को लेकर चेकिंग की। सबसे पहले टीम ने एक नंबर प्लेटफार्म को जांचा, इसके बाद यात्री प्रतीक्षालय में भी रखे सामना की सघनता से जांच की।
टीम रिजर्वेशन रूम, वाहन स्टैंड का भी बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद टीम रियो के साथ टीम पार्सल रूम में पहुंची और यहां रखे पैक सामान की जांच की। सब कुछ ओके पाए जाने के बाद टीम शाम को वापस कानपुर रवाना हो गई। आरपीएफ प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि दीपावली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी को लेकर डाग स्क्वायड टीम ने जांच की।