फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: दो साल बाद पीएचसी में डॉक्टर की तैनाती, क्षेत्र के मरीजों को मिलेगी राहत

Sat, 14 Nov 2026 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो 35: पीएचसी पिपरौली गढ़िया में मरीज देखते डॉ पुष्पेंद्र कुमार। संवाद
विज्ञापन
चकरनगर। पिपरौली गढ़िया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर करीब दो साल से डॉक्टर की तैनाती न होने पर 30 से अधिक गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अमर उजाला ने लोगों की समस्याओं को लेकर कई बार खबर प्रकाशित की थी। अफसरों ने इसको संज्ञान में लेकर बकेवर स्थित 50 शैया अस्पताल से डॉ. पुष्पेंद्र कुमार का स्थानांतरण कर पिपरौली गढ़िया पीएचसी पर तैनाती कर दी है। डॉक्टर की तैनाती से क्षेत्र के मरीजों को क्षेत्र में उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन

डॉक्टर के अभाव में 30 से अधिक गांव के मरीजों को उपचार के लिए सीएचसी राजपुर जाना पड़ता था। वहीं, कई लोग मजबूरी में झोलाछाप से इलाज कराने को विवश थे। अब पीएचसी पर डॉक्टर की उपलब्धता से रोजाना करीब 50 मरीजों को उपचार मिल रहा है। इस स्वास्थ्य केंद्र पर जहारपुरा, कुअरपुर, कुरछा, बंसरी, अजीत की गढ़िया, बिड़ौरी, पालन, बिहार, कतरौली, गौरनपुरा, अशूपुरा, लालपुरा, बिठौली, नीवरी, कार्यावली, अनैठा, गुपियाखार, सलोखरा, कचहरी, शेरगढ़, पूठन, कंधावली और भजनपुरा समेत आसपास के गांवों के मरीज पीएचसी पहुंचते हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि डॉक्टर की तैनाती होने से अब छोटी-मोटी बीमारियों के उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ रहा है। अमर उजाला की पहल से लंबे समय से चली आ रही उनकी समस्या का समाधान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें