फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टर पर नवजात को गायब करने का आरोप, हंगामा

Fri, 15 Jan 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इटावा। कोतवाली क्षेत्र के नुमाइश चौराहे स्थित एक क्लीनिक पर प्रसव के लिए गई महिला के एक पुत्री के पैदा होने पर उसके परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि अल्ट्रासाउंड में गर्भ में दो बच्चे होने की रिपोर्ट आई थी। फिर एक बच्चा कहां गया। परिजनों ने डाक्टर पर एक बच्चे को गायब करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में परिजनों ने एएसपी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। डाक्टर ने केवल एक बच्चा पैदा होने की बात स्वीकार की है।

फ्रेंडस कालोनी थाना क्षेत्र के मुहल्ला तुलसी अड्डा निवासी अनार सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी पूनम गर्भ से थी। प्रसव का समय नजदीक आने पर उसने गुरुवार को परख  क्लीनिक पर अल्ट्रासाउंड कराया जिसमें दो बच्चे होने की पुष्टि हुई थी। गुरुवार की रात को पूनम को प्रसव पीड़ा हुई वह उसे लेकर नुमाइश चौराहे के पास स्थित नर्सिंगहोम गए। जहां डाक्टर ने उसे भर्ती कर लिया।
विज्ञापन


अनार सिंह का आरोप है कि दीप किरन ने भी दो बच्चों के पैदा होने की बात कही थी। इसके लिए उन्हाेंने सामान भी मंगवा लिया था। आपरेशन होने के बाद डाक्टर ने उसे केवल उसे एक ही बच्ची दी। उसने दूसरा बच्चा मांगा तो जवाब दिया कि एक ही बच्ची पैदा हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि डाक्टर ने एक बच्चे को गायब कर दिया।
विज्ञापन


इस संबंध में अनार सिंह ने शुक्रवार को एएसपी लल्लन सिंह को प्रार्थनापत्र दिया। उसके बाद कोतवाल विनोद यादव मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन की। उनका कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं डाक्टर किरन ने बताया कि केवल एक ही बच्चा पैदा हुआ है। अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट गलत है। रिपोर्ट में लिखा है कि एक तो स्पष्ट दिखाई दे रहा है दूसरा क्लीयर नहीं है। वह लोग झूठा आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें