फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ ऐसा करके दिखाओ जो दूसरों से अलग हो

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। स्वावलंबन के लिए शिक्षा जरूरी है, लेकिन इसके साथ आत्मविश्वास भी होना चाहिए। हुनर सभी में होता है, जरूरत इसे पहचानने की होती है। भीड़ से हटकर चलना सीखना होगा। कुछ ऐसा करके दिखाएं जो दूसरों से अलग हो। ये बात केके कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले हुए अपराजिता कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त बृज मोहन अंबेड़ ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहचान हमें खुद बनानी है। तय करना है कि हम किस काम को करना चाहते हैं। अलग होकर अपराजिता बनोगी, पैसा, शक्ति मिलेगी। प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि महाविद्यालय में 70 प्रतिशत से अधिक छात्राएं हैं। बेटियों की बढ़ती संख्या घरों, समाज में पूर्वाग्रह की बाधाएं दूर कर रही हैं। अभिभावक भी बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए भेज रहे हैं। भेदभाव रहित समाज बनाने के लिए बेटियों को सम्मान देना पड़ेगा।
जेएसकेजी पॉलिटेक्निक कॉलेज की प्राचार्य नमिता तिवारी ने छात्राओं के साथ अनुभव साझा किए। छात्राओं से पूरी ईमानदारी व निडरता से आगे बढ़ने की बात कही।
प्रगतिशील युवा किसान पूर्वी मिश्रा ने हाइड्रोपोनिक खेती के बारे छात्राओं को बताया। कहा कि अनुभव बेकार नहीं जाता। कार्यक्रम में डॉ. पद्मा त्रिपाठी, डॉ. चित्रा यादव, डॉ. प्रीति पांडे, प्रो. सुचित्रा वर्मा, प्रो. ओम कुमारी, प्रो. बिंदु सिंह, डॉ. सुरभि, डॉ. सुनीता, र्डा. मिथिलेश, डॉ. मृदुला, डॉ. ममता, डॉ. नमिता, डॉ. रीना, आरुषि मिश्रा उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

कुछ करने का साहस जगा
बीएड की छात्रा शिल्पी ने कहा कि कार्यक्रम में भाग लेकर कुछ करने का साहस जागा है। लड़कियां भी सब कर सकती हैं, बस जरूरत है तो उनमें आत्मविश्वास जगाने की।
बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा रिया दिवाकर ने कहा कि काफी जानकारियां मिलीं हैं। कुछ बेहतर करने का प्रयास करेंगे। पढ़ाई पूरी होने के बाद अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें