फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘विरोधी आरोप न लगाएं, अपने प्रत्याशी उतारें’

Thu, 04 Feb 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष अशोेक यादव ने कहा कि विरोधी दल आरोप न लगाएं। वह ब्लाक प्रमुख के चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारें। उन्हें खुद ब खुद अपनी हैसियत का पता चल जाएगा। साथ ही उन्होंने पार्टीजनों को भी चेताया कि वह चुनाव में पार्टी के साथ दगाबाजी न करें, अन्यथा कार्रवाई तय है।
विज्ञापन


वह बुधवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। श्री यादव ने कहा कि पार्टी पंचायत चुनाव पूरी निष्पक्षता से लड़ रही है। पार्टी की नजर आगामी विधानसभा चुनाव पर है। अखिलेश सरकार की प्रतिष्ठा का सवाल है। लिहाजा जनता के बीच गलत छबि न बने, इसे लेकर पूरी ईमानदारी बरती जा रही है।


यदि ऐसा न होता तो जिला पंचायत सदस्य पद की दो सीटों पर सिर्फ दहाई के अंकों में सपा को पराजय का मुंह न देखना पड़ता। उन्होंने कहा कि राजनीति में विरोध करना एक फैशन बन गया है। हकीकत यह कि विरोधी दलों को प्रत्याशी और प्रस्तावक तक नहीं मिल रहे।
विज्ञापन



श्री यादव ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों के रुख से साफ है कि सपा सभी आठों ब्लाकों में ब्लाक प्रमुख का चुनाव जीतने जा रही है। यह पूछने पर कि भाजपा की घोषणा के बाद बसरेहर ब्लाक में निर्विरोध चुनाव की उम्मीदें खत्म हो रही हैं।


उनका कहना रहा कि जिस ब्लाक में सपा से जुड़े 99 फीसदी बीडीसी हैं। वहां निर्विरोध चुनाव जीतने की बात कहीं थी। अब यदि कोई प्रत्याशी उतरता है तो पार्टी को चुनाव से भी कोई गुरेज नहीं है। श्री यादव ने पार्टी से जुड़े लोगों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि वह चुनाव में दगाबाजी न करें। यदि ऐसा उनके संज्ञान में आया तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी।

इटावा-फर्रुखाबाद एमएलसी सीट पर सपा से पदमराज पम्मी जैन को प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा का स्वागत किया। कहा कि सीएम अखिलेश ने 31 प्रत्याशी घोषित किए हैं। खास बात यह कि इनमें न सिर्फ 60 फीसदी युवा हैं। पत्रकारों से बातचीत के दौरान जिला महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता, आशीष राजपूत, रतन चौधरी, रामनाथ सिंह यादव, धीरेंद्र यादव, ललित दुबे, सिग्रेश यादव, अमित सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें