फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारी आने पर टीका जरूर लगवाएं : डा. सूर्यकांत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश के कोविड टीकाकरण के ब्रांड एंबेसडर व आईएमए-एएमएस के वाइस चेयरमैन डॉ. सूर्यकांत ने जनमानस की जिज्ञासाओं को शांत करने का प्रयास किया। डा.सूर्यकांत जनपद इटावा के मूल निवासी हैं और वर्तमान में किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ में प्रोफ़ेसर हैं।
विज्ञापन

डॉ. सूर्यकांत का कहना है देश में विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू होने पर सबसे पहला टीका चिकित्सकों को ही टीका लगाया गया। उन्होंने भी पहले दिन टीका लगवाया और अभी तक निरंतर काम भी कर रहे हैं। बताया जिस हाथ में टीका लगा था उसमें दो दिन तक हल्का दर्द था, जो अमूमन हर टीका के लगने के बाद रहता है। लिहाजा लोगों से यही कहना है कि बिना घबराए या किसी तरह का भ्रम पाले बिना बारी आने पर टीका अवश्य लगवाएं। अभी यह प्रक्रिया तीन चरणों में प्रस्तावित है।
42 दिन बाद बनने लगती है प्रतिरोधक क्षमता
मधुमेह व रक्तचाप के मरीजों को वैक्सीन लगवानी चाहिए की नहीं के बारे में डॉ.सूर्यकांत ने कहा कि उन्हें भी वैक्सीन लेनी है। हालांकि उन्हें इस बात का ध्यान जरूर रखना है कि वह पहले से जो भी दवा ले रहे हैं उसे बंद नहीं करना है, उसे लेते रहना है। पहली डोज के 28 दिन बाद दूसरी डोज लगने के दो हफ्ते बाद, प्रतिरोधक क्षमता बननी शुरू होती है। इस तरह 42 दिन बाद ही वायरस से लड़ने की ताकत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें