राज्य चुनाव आयुक्त के हाथों सम्मान ग्रहण करते डीएम नितिन बंसल
- फोटो : अमर उजाला
जिले में पहली बार बगैर किसी खूनखराबे के शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में पंचायत चुनाव कराने पर इटावा के डीएम डा नितिन बंसल एवं एसएसपी मंजिल सैनी को भी राज्य निर्वाचन आयोग ने सम्मानित किया है।
उल्लेखनीय रहे कि जिले में पंचायत चुनावों के दौरान हिंसा की आशंका बनी रहती है। गांव- गांव का चुनाव होने के कारण छोटे- छोटे झगड़े बड़ा रूप ले लेते हैं। इस बार चुनाव के दौरान कहीं कोई वारदात नहीं हुई।
पूरे जिले में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने में दोनों अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस प्रशासन की निष्पक्षता पर कहीं कोई अंगुली नहीं उठी। इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने जिले के डीएम नितिन बंसल एवं एससपी मंजिल सैनी को पुरस्कृत किया।