फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने जाना सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। डीएम श्रुति सिंह ने गुरुवार को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं को देखा। अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित व अन्य मरीजों से बात भी की। डीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं को देखने के बाद संतुष्ट नजर आईं। डीएम ने कुलपति से यूनिवर्सिटी में लगा ऑक्सीजन प्लांट जल्द ठीक कराने के लिए कहा, ताकि जिले में ऑक्सीजन की कमी हो दूर किया जा सके।
विज्ञापन

डीएम गुरुवार की सुबह मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुंची। उन्होंने यूनिवर्सिटी के साथ अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल में ऑक्सीजन, बेड व दवाओं के बारे में कुलपति प्रोफेसर डॉ. राजकुमार से जानकारी ली। डीएम ने अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित व अन्य मरीजों के बारे में पूछा। इसके बाद मरीजों व तीमारदारों से अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में पूछा।
व्यवस्थाओं के देख डीएम संतुष्ट नजर आई। इसके बाद उन्होंने कुलपति से खराब पड़े ऑक्सीजन प्लांट के बारे में पूछा। कहा कि जल्द ऑक्सीजन प्लांट को ठीक कराए, ताकि कोरोना काल के साध ही आगे भी आक्सीजन की कमी दूर किया जा सके। इस दौरान एसडीएम सदर सिद्धार्थ, यूनिवर्सिटी के कई अफसर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें