इटावा। साप्तहिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत गुरुवार रात डीएम-एसएसपी गुरुवार रात अधिकारियों के साथ भ्रमण पर निकले। उन्होंने लोगों से रास्तों में रुककर उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही उनका समाधान कराने का भी आश्वासन दिया। उधर, रास्ते में सड़क किनारे पड़ी मौरंग, गिट्टी को देखकर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इसे तत्काल हटवाया जाए।
डीएम अवनीश राय एवं एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने भरथना चौराहा से विजय नगर चौराहा, पचावली चौराहा, कुम्हावर रोड होते हुए जेपी गार्डन तक पैदल भ्रमण किया। रास्ते में कई लोगों से रुककर उनकी समस्याएं पूछीं। विजय नगर रोड पर रखे जनरेटर को हटवाने के निर्देश दिए। पचावली रोड पर पड़ी गिट्टी और माैरंग को देखकर नाराजगी व्यक्त की।
नगर पालिका के अधिकारियों से इसे तत्काल हटवाने के निर्देश दिए। पचावली रोड पर खड़ी काले शीशे की गाड़ी में बीयर, शराब एवं बगैर नंबर प्लेट के गाड़ी को सीज किया। विजय नगर पुल के नीचे पड़ी गिट्टी, मौरंग नाराजगी व्यक्त की। अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट अरुण कुमार गोंड, उप जिलाधिकारी सदर विक्रम सिंह राघव, सीओ सिटी अमित कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।