इटावा। अधिकारों की ताकत टीम ने रविवार को ग्राम आराजी जादौपुर में संगठन विद्यार्थी प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत परिवार नामक विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें दीया ने प्रथम, प्रवीन कुशवाहा ने द्वितीय व अंकित कुशवाहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में कक्षा एक से लेकर पांच तक के छात्रों ने प्रतिभा दिखाई। विजेताओं को उपहार के साथ प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रदेश अध्यक्ष महाशक्ति ने कहा कि संस्था का उद्देश्य विभिन्न तरीकों से लोगों को जागरूक करना है। इस मौके पर फार्मेसी विंग के जिलाध्यक्ष विशाल बाबू, उपाध्यक्ष आशीष कुशवाहा, जिला सचिव वंश अग्रवाल, सदस्य शिवप्रसाद, नरोत्तम, रंजना कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। (संवाद)