जसवंतनगर। दिवाली पर एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा ने शनिवार को थाना पहुंचकर सभी पुलिस कर्मियों व क्षेत्र के 36 चौकीदारों को त्योहार की शुभकामना देते हुए मिठाई का डिब्बा और बच्चों के लिए आतिशबाजी दी।
उन्होंने चौकीदारों से कहा कि वह उत्साह और उमंग के साथ सुरक्षित तरीके से त्योहार मनाएं। एसएसपी ने चौकीदारों के काम की प्रशंसा की। उन्होंने इस मौके पर एसएसआई, एसआई व आरक्षियों को भी मिठाई प्रदान की। यहां से एसएसपी भावलपुर गांव की एक बस्ती में पहुंचे और बच्चों को मिठाई व पटाखे दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी थाना में रंगोली बनाकर व मंदिर में पूजा अर्चना करके त्योहार मनाएंगे।
इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार, एसएसआई कर्मवीर सिंह तालान, उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र, जगपाल, मनोज, जयप्रकाश, कामता प्रसाद, बनवारी लाल, चिंतन कौशिक, अजय कुमार, अनुज, इमरान फरीद आदि मौजूद रहे।