फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अंशुल होंगे जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी’

Sat, 12 Dec 2015 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के जिलाध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अशोक यादव ने कहा कि अंशुल यादव जिला पंचायत अध्यक्ष  पद के अधिकृत प्रत्याशी होंगे। जिले से सिर्फ एक नाम ही इस पद के लिए आया है। अब उनके नाम पर सिर्फ हाईकमान की मोहर लगने की औपचारिकता बाकी है।
विज्ञापन



ब्लाक प्रमुख पद पर चुनाव के लिए पार्टी ने दावेदारों के नाम मांगे हैं। 15 दिसंबर तक जिन दावेदारों के नाम मिल जाएंगे, उन्हें हाई कमान के पास भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले के आठ ब्लाकों में से चार पर सपा के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित होंगे।


उन्होंने कहा कि पंचायत के चुनाव आगामी विधान सभा चुनाव का सेमी फाइनल है। वह शुक्रवार को यहां पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा पंचायत के चुनाव एमपी व एमएलए के चुनाव से ज्यादा चुनौतीपूर्ण होते हैं। पंचायत चुनाव में पार्टी का पूरा प्रयास रहा कि चुनाव पूरी ईमानदारी से हो।
विज्ञापन



क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत के चुनाव में पार्टी के 70 प्रतिशत प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। इसके अलावा 80 प्रतिशत प्रधान पद के प्रत्याशी चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख एवं स्थानीय निकाय के एमएलसी का चुनाव होना है।


एमएलसी के चुनाव में चुने गए लोग वोटिंग करेंगे। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए मुख्यमंत्री के चचेरे भाई अंशुल यादव ने चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किया है। उनके आवेदन को हाई कमान को भेज दिया है। इसके अलावा ब्लाक प्रमुख का चुनाव लड़ने वालों से आवेदन मांगे गए हैं।


 15 दिसंबर तक उनके आवेदन स्वीकार कर उन्हें भी हाई कमान के पास भेजा जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि जिले के आठ विकास खंडों में से चार ब्लाकों में पार्टी निर्विरोध चुनाव जीतेगी। लेकिन उन्होंने यह बताने से इंकार किया कि कौन से चार ब्लाक हैं, जिनमें निर्विरोध चुनाव होगा।


श्री यादव ने आगे कहा कि पंचायत चुनाव ही आगामी विधान सभा चुनाव की नींव रखेंगे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान सपा महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता के अलावा फरियाद भारती भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें