फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करतीं जिलाधिकारी श्रुति सिंह - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में हरी झंडी दिखाकर संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए जागरुकता रैली निकाली गई। रैली में इंटर कालेज से लेकर परिषदीय स्कूल व एनसीसी के बच्चे शामिल रहे। राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचने पर रैली का समापन हुआ।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए हम सभी को प्रभावी कदम उठाने होंगे, जिससे जिला संचारी रोगों से मुक्त हो सके । मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनएस तोमर ने बताया कि जनपद में संचारी रोग नियंत्रण माह 31 मार्च तक चलाया जाएगा। इस दौरान 10 से 24 मार्च तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। दस्तक अभियान में फिजिकल डिस्टेंसिंग, हाथों की धुलाई और मास्क की अनिवार्यता पर ध्यान दिया जाएगा।
नोडल अधिकारी डॉ. महेश चंद्रा ने बताया कि दस्तक अभियान के दौरान प्रशिक्षित आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों के लक्षण व उनसे बचाव की जानकारी देंगी। आशा कार्यकर्ता दिमागी बुखार के लक्षणों व उपचार के विषय में समुदाय को जागरूक करेंगी। मलेरिया जांच में भी आशा का सहयोग लिया जाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी नीरज दुबे ने बताया कि आशा कार्यकर्ता बुखार, खांसी, सांस लेने में दिक्कत या परेशानी की शिकायत वाले रोगियों को भी चिह्नित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें