श्री बल्देव प्रसाद समाजसेवा समिति ने गरीबों को ठंड से बचाव के लिए शुक्रवार को शहर भर में घूम-घूम कर कंबल वितरित किया। समिति के सचिव विश्वास यादव ने बताया कि यह अभियान बराबर चलता रहेगा। यहीं नहीं इसे विस्तार रूप दिया जाएगा।
श्री बल्देव प्रसाद समाजसेवा समिति की टीम ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, जिला अस्पताल आदि स्थानों पर पहुंचकर गरीबों व जरूरतमंदों को कंबल बांटा। समिति के अध्यक्ष नरेश चंद्र यादव व सचिव विश्वास यादव ने लोगों को कंबल वितरित किया।
इस दौरान बताया कि सर्दी में किसी को परेशानी न हो इसके लिए समिति की ओर से सर्दी की शुरुआत से ही अलाव जलवाने और कंबल वितरित करने का कार्य किया जा रहा है। विश्वास यादव ने बताया कि पूरे शहर में घूम-घूमकर ठंड में ठिठुर रहे लोगों को कंबल ओढ़ाया जा रहा है।
यह अभियान बराबर चलता रहेगा। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर डेरा डाले बेसहारा लोगों पर खास ध्यान दिया जा रहा है। कंबल वितरण के दौरान आशीष सिंह, चतुरी यादव, महावीर यादव, अवनीश तिवारी, सुशील जैन, राजू, सुनील यादव व अजय बाथम आदि मौजूद रहे।