जिला पंचायत के सभागार में गुरुवार को श्रम विभाग की ओर से 18.74 लाख की सौगात भवन संनिर्माण मंजदूरों को बांटी गईं। कार्यक्रम की जिला पंचायत की मुख्य अतिथि प्रेमलता यादव थीं। इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता अंशुल यादव तथा विधायक सदर रघराज सिंह शाक्य भी मौजूद रहे।
श्रम विभाग के अनुसार सहायक सहायता योजना के अंर्तगत 350 पंजीकृत संनिर्माण मजदूरों को साइकिल वितरित की गई हैं। इसके अलावा 98 छात्राओं को भी आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए सहायता के चेक वितरित किए गए हैं। शिशुहित लाभ योजना के तहत दो माताआें को 10 हजार के चेक प्रदान किए गए हैं।
पांच महिलाओं क ो मातृहित लाभ योजना के तहत चेक प्रदान किए गए हैं। वहीं पुत्री विवाह योजना के तहत दो क ो 40-40 हजार रुपये की सहायता दी गई है। कुल 18.74 लाख रुपये की सहायता राशि वितरित की गई है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता यादव ने बताया कि सरकार गरीब को लाभ पहुुंचाने के लिए विशेष योजनाओं का संचालन कर रही है। इसका लाभ लेने के लिए मजदूरों आगे आना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यह सरकार गरीबों, किसानों क ा जीवन स्तर ऊपर उठाने के लिए काम कर रही है। इस अवसर पर विधायक सदर रघुराज सिंह ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में श्रम विभाग के अधिकारी भी भी मौजूद रहे।