फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कराटे प्रतियोगिता में दिशा ने जीता कांस्य पदक

Sun, 01 Oct 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इटावा स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन की कराटे खिलाड़ी दिशा शंखवार ने 67वीं प्रदेशीय स्तरीय बालक, बालिका कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता का आयोजन अयोध्या में हुआ था। इससे पूर्व प्रतियोगिता का प्रथम चरण इस्लामिया इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ था। इसमें दिशा ने जीत हासिल कर दूसरे चरण में स्थान बनाया था। दूसरे चरण की प्रतियोगिता कानपुर में हुई। इसमें दिशा ने स्वर्ण पदक जीत कर अपने मंडल का प्रतिनिधित्व किया। वहीं, अब अयोध्या में कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। प्रशिक्षक अरविंद कटियार, डॉ. शिवम कटियार एवं लकी कटियार ने दिशा और उनके माता-पिता को बधाई दी। दिशा पूर्व में भी कई प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर की कराटे प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त कर चुकी हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें