फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकलांग बच्चों ने दिखाया दमखम

Thu, 10 Dec 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड सैफई के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय खरदूली पर सर्व शिक्षा अभियान समेकित शिक्षा के अंतर्गत 6 से 18 वर्ष के विशिष्ट आवश्यकता वाले (विकलांग) बच्चों की ब्लाक स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन



इसमें 100 मीटर, 50 मीटर दौड़, मेढक दौड़, छड़ी दौड़, दृष्टि बाधित बच्चों के लिए  अनाज छूकर पहचानना, साफ्टबाल थ्रो, गुब्बारा फोड़, चित्रकला, सुलेख आदि प्रतियोगिताएं हुईं।कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षक नेता जबर सिंह यादव, जेपी यादव, राम संजीवन यादव तथा प्रहलाद  कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया।


चित्रकला प्रतियोगिता में मोनिका प्रथम, काजल द्वितीय, भानु तृतीय स्थान पर रहें।  50 मीटर मेढक दौड़ बालक वर्ग मूक बधिर बच्चों में  गुलशन प्रथम, सागर द्वितीय, सुमित तृतीय रहे। बालिका वर्ग मानसिक मंद बच्चों में मोनिका प्रथम, प्राची द्वितीय, पार्वती तृतीय तथा बालक वर्ग मूक बधिर बच्चों में सुमित प्रथम, अनिकेत द्वितीय, गुलशन तृतीय रहे।
विज्ञापन



 50 मीटर दौड़ बालिका वर्ग मूक बधिर बच्चों में  प्राची प्रथम, काजल द्वितीय, मोनिका तृतीय रहे। साफ्ट बाल थ्रो शारीरिक विकलांग में सपना प्रथम, अंजली द्वितीय, खुशबु तृतीय, म्यूजिक चेयर रेस बालिका वर्ग मानसिक मंद में काजल प्रथम, प्राची द्वितीय, मोनिका तृतीय, म्यूजिक चेयर रेस 12-14 वर्ष मानसिक मंद में मनीषा प्रथम, नताशा द्वितीय रहीं।


बांची में अमित, सागर प्रथम तथा अनिकेत, सुमित द्वितीय, गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता बालक वर्ग मानसिक मंद में अनिकेत प्रथम, सुमित द्वितीय, गुलशन तृतीय स्थान पर रहें। कार्यक्रम में बीईओ सैफई रामशंकर कुरील, शकील ऐजाज, अनवार अहमद, राममूर्ति कुशवाहा ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन



 इस दौरान प्रहलाद कुमार, सत्य नारायण प्रसाद, अवधेश सिंह, सच्चिदानंद पांडेय,  शालिनी पांडेय, अनिल कुमार, अवधेश कुमार व जितेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें