फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...और रात में फफक कर रोने लगीं डिंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद शोकाकुल परिजन डबडबाई आंखों से खुद को किसी तरह संभालने के अलावा लोगों को सांत्वना देने में लगे रहे। सोमवार रात परिवार की महिलाओं के बीच नेता जी की बड़ी बहू डिंपल यादव फफक पड़ीं। डिंपल को रोता देखकर पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव भी आंखें नम हो गईं। नेता जी के पार्थिव शरीर को देखकर गमजदा परिवार की महिलाओं को डिंपल, अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव ने सांत्वना दी।
विज्ञापन

सैफई नुुमाइश पंडाल में नेता जी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सांसद वरुण गांधी के गले लगकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव रोने लगे। वरुण और उनकी मां मेनिका गांधी ने उन्हें ढांढस बंधाया। मंगलवार सुबह पौने 11 बजे नेता जी मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर उनके आवास से सैफई नुमाइश पंडाल लाया गया। यहां मंत्री, सांसद और विधायकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भी अखिलेश को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें