फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: डिंपल और रोहित ने जीतीं कुश्तियां

विज्ञापन
अखाड़े में दांवपेंच दिखाते पहलवान। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। महोत्सव के दंगल में स्पोर्ट्स स्टेडियम की पहलवान सुषमा और लक्ष्मी ने जीत दर्ज की। सुषमा ने खुशबू और लक्ष्मी ने कानपुर की पूजा को चित किया।
विज्ञापन

ज्योतिबा फुले स्टेडियम में दंगल के अंतिम दिन पीसापुर के डिंपल यादव जिला जीत और रोहित ने नगर जीत कुश्ती अपने नाम की। जिला विद्यार्थी कुश्ती में मड़ैया अजबरपुर के पवन यादव विजेता बने। डिंपल को 5100, रोहित को 2500 और पवन को 2100 रुपये नकद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

अवसर पर अवसर पर समाजसेवी राजू गुप्ता ने विजयी पहलवानों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि दंगल हमारी भारतीय संस्कृति की पहचान है, इसलिए इस तरह के आयोजन समय-समय पर होते रहने जरूरी है। कुश्ती से पहलवानों का शरीरिक विकास के साथ साथ मानसिक विकास भी होता है। संयोजक मेहरवान सिंह कुशवाहा थे। व्यवस्थापक सुंधाशु यादव, जितेंद्र सिंह, नरेश यादव, अमन पटेल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें