फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मुख्यमंत्री के आगमन से पहले डीआईजी ने परखी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सीएम योगी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर कानपुर जोन के डीआईजी यमुना प्रसाद ने जिले का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के इंतजामों का जायजा लिया। बृहस्पतिवार को डीआईजी यमुना प्रसाद और एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने नुमाइश पंडाल और रिजर्व पुलिस लाइन परिसर स्थित हेलीपैड का निरीक्षण किया। कार्यक्रम स्थल पर की जा रही तैयारियों, सुरक्षा और विद्युत व्यवस्था को बारीकी से देखा। मंच, सभा स्थल, वीआईपी आगमन, बैरीकेडिंग, पार्किंग और यातायात प्रबंधन की व्यवस्थाएं भी जांची गईं। जनसामान्य के प्रवेश-निकास मार्ग, आपातकालीन निकासी, अग्निशमन और चिकित्सा सहायता का भी गहनता से निरीक्षण हुआ। डीआईजी ने छोटी कमियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अफसरों को सुरक्षा में कोई लापरवाही न बरतने को कहा।
डीआईजी ने अच्छी तरह जांच पड़ताल के बाद ही प्रवेश देने पर जोर दिया। उन्होंने आपसी समन्वय और प्रत्येक ड्यूटी प्वाइंट पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। संवेदनशील स्थलों पर प्रभावी निगरानी बनाए रखने को कहा गया। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता, अनुशासन और आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सिटी अभयनाथ त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीश्चंद्र, सीओ जसवंतनगर आयुषी सिंह और सीओ भरथना आरडी मौर्य सहित कई अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें