फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ०ुनाव ड्यूटी पर नहीं पहुंचा मुर्दा तो दे दिए वेतन काटने और प्रोन्नति रोकने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में मृतक की ड्यूटी लगा दी गई। इतना ही नहीं गैरहाजिर मानकर उसका वेतन काटने और प्रोन्नति रोकने के निर्देश भी दे दिए गए।
विज्ञापन

शहर के केके डिग्री कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मी रहे हरिकिशन की 53 साल की उम्र में 31 मई 2022 को सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में प्रभारी अधिकारी कार्मिक की ओर से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। ड्यूटी लगाने से पहले संबंधित विभागाध्यक्षों से कर्मियों की उपस्थिति के बारे में जानकारी मांगी गई। केके कॉलेज से हरिकिशन का मृत्यु प्रमाणपत्र प्रभारी अधिकारी कार्मिक के कार्यालय में उपलब्ध कराया गया था।
इसके बाद भी मृतक की ड्यूटी पोलिंग पार्टी संख्या 110 में बतौर मतदान अधिकारी तृतीय के तौर पर लगा दी गई। पांच दिसंबर को ड्यूटी पर गैरहाजिर मानकर दो दिन का वेतन काटने के निर्देश जिम्मेदारों ने दे दिए। डीआईओएस ने रिपोर्ट केके कॉलेज भेज दी। हरिकिशन का नाम देखकर स्टाफ हतप्रभ रह गया।
विज्ञापन

ड्यूटी की फिर भी दिखा दिया गैरहाजिर
जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में पांच दिसंबर को मतदान हुआ था। ड्यूटी पर जो कार्मिक लगाए गए, उनमें 51 को गैरहाजिर बताया गया। इनमें केके डिग्री कॉलेज में लैब असिस्टेंट श्यामरंग गौड़ का नाम भी शामिल है। जबकि श्यामरंग ने पोलिंग पार्टी संख्या 366 में प्रथम मतदान अधिकारी के तौर पर ड्यूटी की थी। इनके खिलाफ कार्रवाई का आदेश भी कॉलेज भेजा गया गया है।
बीमार पर भी कार्रवाई
केके डिग्री कॉलेज में पुस्तकालय सहायक दीपक वर्मा को अप्रैल में ब्रेन हैम्रेज हुआ था। इससे उन्हें पैरालिसिस हो गया। अप्रैल से वह अवकाश पर हैं। दीपक का मेडिकल सर्टिफिकेट प्रभारी अधिकारी कार्मिक के कार्यालय भेजा गया था। लेकिन इसके बाद भी दीपक की ड्यूटी लगा दी गई। अब गैरहाजिर रहने पर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कर्मचारी की जो सूची उपलब्ध है, उसमें कुछ संशोधन रह जाने के कारण शायद ऐसा हुआ है। समय पर यदि कर्मियों के बारे में जानकारी हो जाती तो शायद ऐसी समस्या न आती। प्रभारी अधिकारी कार्मिक की ओर से गैरहाजिर कर्मियों की जो सूची भेजी गई है, उसे प्रभारियों के पास भेज दिया गया है। उनकी रिपोर्ट आने के बाद समस्या दूर कर दी जाएगी। - राजू राणा, डीआईओएस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें