फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिपाल के शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। शुक्रवार रात क्षेत्र के ग्राम सराय भूपत में डीजे पर नाचने के दौरान हुए झगड़े में किसान महिपाल की मौत हृदयगति रुकने से हुई थी। यह बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चली है। इधर पुलिस घटना में नामजदों की तलाश में छापे मार रही है। अभी तक पुलिस के हाथ कोई अभियुक्त नहीं लगा है।
विज्ञापन

सराय भूपत गांव में शुक्रवार को चंद्रपाल पाल के बेटे सनी पाल का तिलक था। जिसमें डीजे पर डांस करने को लेकर सनोज व अनुज के बीच विवाद हो गया। इसके बाद दोनों के परिजन लाठी डंडे लेकर मारपीट करने लगे।
जिसमें बीच बचाव करने में महिपाल की मौत हो गई थी। जबकि कमलेश व उसकी पत्नी कुसुमा घायल हो गए थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रविवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। प्रभारी निरीक्षक नवरत्न गौतम के अनुसार महिपाल सिंह की मृत्यु किसी चोट के कारण नहीं हुई है।
विज्ञापन

उनकी मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। मामले में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई है। लगातार छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें