फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय से टकराई डिब्रूगढ़ राजधानी

Thu, 18 May 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
मैनपुरी अंडर ब्रिज के पास खड़ी डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा। शहर के मैनपुरी अंडरब्रिज के पास डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी से गाय टकरा गई। गाय का आधा हिस्सा ट्रेन के इंजन में फंस गया और आधा कानपुर जा रही मालगाड़ी में फंस गया। इससे दोनों ट्रैक आधा घंटे तक बाधित रहे। गुरुवार को डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही राजधानी सुबह 6:33 बजे जैसे ही मैनपुरी अंडरब्रिज के  पास पहुंची, तभी अचानक ट्रैक पर एक गाय आ गई। वैक्यूम लीक होने से ट्रेन मौके पर ही खड़ी हो गई। गाय का आधा हिस्सा डाउन ट्रैक पर सुबह 6:44 बजे कानपुर जा रही जी 994 मालगाड़ी के इंजन में फंस गया। रेलवे कर्मियों ने काफी  मशक्कत के बाद दोनों ट्रेनों में फंसे गाय के हिस्से को निकाला। इसके बाद राजधानी को सुबह 6:46 मिनट पर रवाना किया गया। मालगाड़ी को सुबह 6:58 बजे रवाना किया गया। इसके बाद सुबह 7:02 बजे दोनों ट्रैक को क्लियर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें