फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायलिसिस के स्टाफ व मरीजों ने कराया सेम्पल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में इलाज कराने वाले एक मरीज की सोमवार को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद मंगलवार को 20 मरीजों और चार स्टाफ कर्मियों के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

इस बारे में डायलिसिस यूनिट के मैनेजर संदीप ने बताया कि एक मरीज आठ जून को कोरोना पॉजिटिव निकला था। वह नौरंगाबाद का रहने वाला है।
जानकारी मिलते ही सोमवार की शाम को डायलिसिस यूनिट को सैनिटाइज कराया गया। मंगलवार की सुबह 20 मरीजों तथा स्टाफ के चार लोगों का सैंपल लिए गए। सुबह भी यूनिट को सैनिटाइज किया गया।
नगर पुलिया के पास एक किडनी रोगी के बड़े भाई समेत कोरोना पॉजिटिव मिलने पर अब यूनिट को 12-12 घंटे में सैनिटाइज करवा रहे हैं। मैनेजर ने बताया पॉजिटिव मिला युवक करीब 3 महीने से डायलिसिस करा रहा था।
विज्ञापन

सप्ताह में दो दिन सोमवार और गुरुवार को उसकी डायलिसिस होती थी। एक जून को डायलिसिस कराने के बाद गुरुवार को नहीं आया। बुधवार को स्टाफ के पांच कर्मियों का सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें