फोटो 2: विजय थापा की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
इटावा। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे स्थित आईटीआई चौराहे के पास रविवार दोपहर बेकाबू कार ने ढाबा कर्मचारी को टक्कर मार दी। सैफई में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
नेपाल निवासी विजय थापा (22) डेढ़ माह पहले आईटीआई चौराहे स्थित एक ढाबा पर काम करने के लिए आया था। रविवार दोपहर वह हाईवे पर किसी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान कार ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से सैफई रेफर किया गया। यहां देर शाम उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिविल लाइंस थानाध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार का नंबर मिल गया। जल्द ही चालक को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।