फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: डीएफओ ने जीते दो पदक, सीएम ने किया सम्मानित

Tue, 28 Mar 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। हरियाणा के पंचकुला में हुई राष्ट्रीय वन विभाग की राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में डीएफओ ने दो पदक जीते हैं। मुख्यमंत्री ने लखनऊ बुलाकर उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

10 से 14 मार्च तक पंचकुला में 26 वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें देश भर के वन अधिकारियों ने प्रतिभाग किया था। डीएफओ अतुलकांत शुक्ला ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।
टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में उन्होंने स्वर्ण और कांस्य पदक जीते हैं। प्रदेश के सभी विजेता खिलाड़ियों को लखनऊ बुलाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। डीएफओ की इस उपलब्धि पर विभाग और सभी अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें