फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभक्ति नृत्य से गूंजा पंडाल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इटावा महोत्सव/प्रदर्शनी पंडाल में बृहस्पतिवार को बालिकाओं की वैराइटी शो प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी श्रुुति सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यक्रम संयोजक व राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्य अंजूश्री भी उपस्थित रहीं। समूह लोक नृत्य की सीनियर वर्ग व जूनियर वर्ग, समूह देशभक्ति नृत्य की सीनियर व जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में विभिन्न कालेजों की बालिकाओं ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन प्रस्तुति दी।
दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। समूह लोक नृत्य की सीनियर वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कालेज इटावा प्रथम, सुदिति ग्लोबल एकेडमी द्वितीय व संत केवलानंद पब्लिक स्कूल भरथना तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

समूह लोक नृत्य की जूनियर वर्ग में अर्चना मेमोरियल एसजीएम इंटर कालेज प्रथम, राजकीय बालिका इंटर कालेज इटावा द्वितीय व सेवन हिल्स कालेज तृतीय रहा।
समूह देशभक्ति नृत्य की सीनियर वर्ग प्रतियोगिता में सेवन हिल्स कालेज प्रथम, आर्य कन्या इंटर कालेज द्वितीय और राजकीय बालिका इंटर कालेज इटावा तृतीय स्थान पर रहा।
समूह देशभक्ति नृत्य की जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में संत विवेकानंद आलमपुर हौज प्रथम, संत केवलानंद पब्लिक स्कूल भरथना द्वितीय व कृष्णा एकेडमी अर्जुननगर पक्का बाग तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रतिभागी कालेजों की प्रधानाचार्य व शिक्षिकाओं के अलावा प्रतिभागी बालिकाओं के परिवारीजन समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें