फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा में उमड़े भक्त, बरसाए श्रद्धा के फूल

Sat, 28 Feb 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव बहादुरपुर में गुरु गोरखनाथ व जाहरवीर बाबा की शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल गोगामेड़ी बांगड़ धाम गोरखटीला के महंत बालयोगी रूपनाथ महाराज का जगह-जगह भक्तों ने स्वागत किया। शोभायात्रा में गोरखनाथ व जाहरवीर बाबा की मूर्ति के दर्शन को श्रद्धालु उमड़ पडे़।
विज्ञापन


बहादुरपुर गांव में दो दिन तक चलने वाले मूर्ति स्थापना कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार की सुबह शोभायात्रा के साथ हो गई। पूजा पाठ के बाद शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल गोरखनाथ व जाहरवीर बाबा की मूर्तियों व महंत बालयोगी की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ सड़कों पर जमा हो गई।

जगह-जगह भक्तों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। क्षेत्रीय गांवों का भ्रमण करने के बाद शोभायात्रा वापस कार्यक्रम स्थल पर लौटकर संपन्न हुई। आयोजक वीपी सिंह यादव व सुघर सिंह यादव ने बताया कि मूर्ति स्थापना और भंडारा के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा।
विज्ञापन


शोभायात्रा में शिवराम सिंह यादव, सुरेंद्र सिंह यादव, नितुल प्रताप यादव, दिनेश यादव, नरेश चंद्र, संजीव यादव, पिंकू यादव, ज्ञानपाल यादव ने बालयोगी महंत रूपनाथ महाराज का स्वागत किया।

चंद्रभान, अनीश, हरी सिंह, छंगेलाल, राधेश्याम, महाराज सिंह, दिलफूल दिवाकर, महेश आचार्य, देवेंद्र कठेरिया, प्रेम सिंह टेलर, हरिओम कश्यप, प्रमोद यादव प्रधानाचार्य, सुबोध यादव अध्यक्ष पुलिस एसोसिएशन, प्रशांत यादव जिलाध्यक्ष छात्र सभा मैनपुरी, मातादीन यादव जिलाध्यक्ष युवजन सभा मैनपुरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें